लातेहार में पत्नी का हत्यारा पति पहुंचा थाने, सरेंडर कर बोला…

लातेहार (Latehar) जिले के मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत शिंजो गांव निवासी शंभू प्रसाद ने सोमवार देर रात पत्नी कोमल देवी (35) की गला रेतकर हत्या (Murder) कर दी।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Latehar Komal Devi Murder Case: लातेहार (Latehar) जिले के मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत शिंजो गांव निवासी शंभू प्रसाद ने सोमवार देर रात पत्नी कोमल देवी (35) की गला रेतकर हत्या (Murder) कर दी।

इसके बाद वह लातेहार थाने पहुंचा। उसने Police के समक्ष पत्नी की हत्या करने की बात बतायी। आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इस संबंध में Police Inspector आशुतोष कुमार ने बताया कि शंभू प्रसाद और उसकी पत्नी कोमल देवी के बीच अक्सर झगड़ा हुआ करता था। सोमवार की रात में भी दोनों पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ।

नाराज शंभू प्रसाद ने तेज चाकू से पत्नी का गला रेत दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। देर रात की होने के कारण आसपास के लोगों को इसकी जानकारी नहीं हो पाई। मंगलवार सुबह लोगों को इसकी जानकारी पुलिस को दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में ले लिया। Police वारदात की जांच-पड़ताल कर रही है।

Share This Article