अवैध संबंध के शक में पिता ने की मां की हत्या, बेटी ने दर्ज कराई प्राथमिकी

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार: बरवाडीह पुलिस (Barwadih Police) ने कुटमु में पति ने अपनी पत्नी की हत्या (Murder) कर दी।

बता दें कि उसे शक था की पत्नी का किसी पर पुरुष के साथ अवैध संबंध है। इसी बुनियाद पर उसने अपनी पत्नी के साथ मार-पीट की।

पति -पत्नी के बीच बढ़ा विवाद

पत्नी अनिता देवी 40 वर्ष की हत्या करने के आरोप में उसके पति दुर्गा भुइयां को शनिवार को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है।

उन्होने बताया कि महिला का पति बाहर कमाने गया था।

जब वह घर वापस आया तो उसका अवैध संबंध किसी दूसरे के साथ रहने के शक पर पति -पत्नी के बीच झगड़ा हो गया था।

इस दौरान दुर्गा भुइयां ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट भी की थी।

अस्पताल में करना पड़ा था पत्नी को भर्ती

उसका इलाज बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया भी गया था,लेकिन जब वह घर गई तो सात जुलाई को महिला की मौत हो गई।

बेटी ने कराई प्राथमिकी दर्ज

मृतका की बेटी संगीता कुमारी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज (FIR) की गई है।

दर्ज प्राथमिकी के आलोक में जांच के बाद आरोपी दुर्गा भुइयां को गिरफ्तार किया गया।

मृत महिला अनिता देबी के शव का स्थानीय श्मशानघाट कुल्हीनाला में शनिवार को सामाजिक सहयोग से अंतिम संस्कार किया गया।

इसमें मुखिया पति संजय सिंह समाजसेवी विजय सिंह, प्रमोद रजक, रामनिवास पाठक, उमेश बैठा आदि ने अहम सहयोग किया।

Share This Article