लातेहार में डायन बिसाही के आरोप में वृद्ध दंपति की हत्या

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार: बरवाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत आमडीहा गांव में जान बिसाही के आरोप में वृद्ध दंपति की हत्या (Murder of Old Couple) कर दी गई।

मृतकों की पहचान कृत सिंह (70) तथा उनके पत्नी तुलसीमनी देवी (65) के रूप में हुई है । दोनों आमडीहा गांव के रहने वाले थे।

जानकारी के अनुसार तुलसीमनी देवी को गांव के कुछ लोगों द्वारा विगत चार वर्षों से डायन बिसाही (Witchcraft) का आरोप लगाकर प्रताड़ित किया जा रहा था। पूर्व में भी कई बार इनके साथ मारपीट की घटना हुई थी।

इधर रविवार की रात दोनों पति पत्नी अपने पुराने घर में सोए हुए थे। इसी दौरान देर रात अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से मारकर उनकी हत्या कर दी।

जल्द ही हत्यारे पुलिस के गिरफ्त में होंगे

सोमवार को जब वृद्ध दंपत्ति काफी देर तक घर से बाहर नहीं आए तो उनके परिजन उन्हें ढूंढते हुए पुराने घर पहुंचे।

घर में देखा तो दोनों पति पत्नी मृत पड़े हुए थे। परिजनों के द्वारा हल्ला मचाए जाने के बाद आसपास के लोग वहां जमा हुए और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों शव को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में बरवाडीह थाना प्रभारी श्रीनिवास सिंह ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही हत्यारे (Killers) पुलिस के गिरफ्त में होंगे।

Share This Article