लातेहार: राशन कार्ड अपडेट को लेकर DSO की अपील, लाभुक जल्द बनवा लें Digital Caste Certificate

लातेहार में राशन कार्ड अपडेट अभियान शुरू, PH, अंत्योदय और हरे कार्ड धारकों को जाति दर्ज कराने के लिए डिजिटल जाति प्रमाण पत्र जमा करना होगा।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार : झारखंड सरकार के निर्देश पर लातेहार जिले में राशन कार्ड अपडेट का काम शुरू हो गया है। अब जिले के सभी PH, अंत्योदय और हरे राशन कार्ड धारकों को अपने कार्ड में जाति दर्ज करानी होगी। इसके लिए Digital Caste Certificate अनिवार्य किया गया है। यह जानकारी देते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम ने जिले के सभी राशन लाभुकों से अपील की है कि वे समय रहते अपना डिजिटल जाति प्रमाण पत्र बनवाकर अपने PDS डीलर को जमा कर दें। DSO श्रवण राम ने कहा राज्य सरकार का उद्देश्य राशन कार्ड का डेटा अपडेट करना है, ताकि सही लाभुकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंच सके। सभी लाभुकों से अनुरोध है कि वे घबराएं नहीं और जल्द से जल्द अपने नजदीकी प्रज्ञा केंद्र जाकर Digital Caste Certificate बनवा लें । उन्होंने स्पष्ट किया कि जाति प्रमाण पत्र नहीं होने से किसी का राशन बंद नहीं किया जाएगा। यह सिर्फ जानकारी अपडेट करने के लिए अभियान है।

कैसे होगी प्रक्रिया

विभाग द्वारा जिले के सभी PDS डीलरों को ई-पॉस मशीन और मोबाइल ऐप के माध्यम से प्रमाण पत्र अपलोड करने का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। लाभुक प्रज्ञा केंद्र से प्रमाण पत्र बनवाकर डीलर को देंगे, डीलर उसे सिस्टम में अपडेट करेंगे।

किसे मिलेगी छूट

1. PVTG – विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के लाभुकों को छूट है। उनके कार्ड में BSO खुद जाति दर्ज करेंगे।

2. सफेद राशन कार्ड धारकों को इस प्रक्रिया में शामिल नहीं किया गया है।

DSO ने बताया कि इस डेटा के माध्यम से सरकार यह जानना चाहती है कि जिले में SC, ST, OBC और सामान्य वर्ग के कितने लोग PDS का लाभ ले रहे हैं। इससे भविष्य में योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पात्र लोगों तक पहुंचेगा। 5 जुलाई 2026 से शुरू हुए इस अभियान के तहत लाभुकों से अपील है कि वे अनावश्यक देरी न करें और समय पर अपना काम पूरा कर लें।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।