झारखंड में यहां पूजास्थल पर मधुमक्खियों ने महिलाओं पर किया हमला, कई घायल, अस्पताल में भर्ती

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार: जिले में सोमवार को एक धार्मिक आयोजन में मधुमक्खियों (Bees) ने ऐसा हमला किया आयोजन स्थल पर भगदड़ मच गई। हालांकि इसमें कई महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

सभी घायल महिलाओं को लातेहार के सदर अस्पताल में गंभीर रूप से घायल होने पर भर्ती कराया गया है। फिलहाल चिकित्सकों ने सभी को खतरे से बाहर बताया है।

हुआ यूं कि लातेहार थाना क्षेत्र के थाना चौक के नगर पंचायत के पास महिलाएं वट वृक्ष के पास वट सावित्री की पूजा अर्चना करने के लिए जुटी थी।

चिकित्सकों ने तुरंत घायलों का इलाज शुरू किया

इसी बीच कुछ लोगों पर मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया। इसके बाद पूजा कर रही महिलाओं ने पर अन्य मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया।

इससे महिलाओं में भगदड़ मच गई। देखते ही देखते पूजा स्थल से सभी लोग फरार हो गए।

हालांकि वहां मौजूद पुरुषों ने तत्परता दिखाते हुए आनन-फानन में सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां ले जाने के बाद चिकित्सकों ने तुरंत घायलों का इलाज शुरू किया।

Share This Article