रांची अल्बर्ट एक्का चौक पर वामदलों ने महंगाई के खिलाफ केंद्र सरकार का फूंका पुतला

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: वामदलों ने पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और खाद्यान्न सामग्री के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ रविवार को अल्बर्ट एक्का चौक पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका।

इससे पहले अच्छे दिन का खुल गया पोल सौ रुपए डीजल-पेट्रोल , पेट्रोल डीजल के मूल्य वृद्धि वापस लो ,रोको महंगी बांधो दाम नहीं तो होगा चक्का जाम के जोरदार नारों के साथ भाकपा, माले ,माकपा और मासस, एसयूसीआई के कार्यकर्ताओं ने जिला स्कूल के मैदान से अल्बर्ट एक्का चौक तक प्रतिरोध मार्च निकाला।

महंगाई के खिलाफ केंद्र सरकार का पुतला फूंका। मौके पर माले केंद्रीय कमेटी सदस्य शुभेंदू सेन ने कहा कि पेट्रोल- डीजल और सरसों तेल के दाम में बढोतरी कर केन्द्र सरकार गरीब, निम्न और मध्यम वर्ग के लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है।

पेट्रोल के मूल्य वृद्धि से परिवहन भाड़ा, माल भाड़ा और खाने-पीने की वस्तुओं के दाम में भी इजाफा होगा। केंद्र सरकार जनता पर दोहरा बोझ लादने का काम कर रही है।

केंद्र सरकार मूल्य वृद्धि वापस ले नहीं तो आंदोलन और तेज होगा।

मौके पर जिला सचिव सुखनाथ लोहरा ने कहा कि कम्पनियों के सामने सरकार नतमस्तक हो गई है। मूल्य वृद्धि कंपनियों के दादागिरी की देन है।

भाकपा के जिला सचिव अजय सिंह ने कहा केंद्र और राज्य सरकार बहानेबाजी छोड़कर देश की जनता के हित में मुल्य वृद्धि वापस ले।

कार्यक्रम में माले के जिला सचिव भुवनेश्वर केवट, मासस के सुशांतो मुखर्जी एसयूसीआई के मिंटू पासवान आकाश रंजन, , भाकपा के मेहुल कुमार, फरजाना फारूखी, एके रसीदी सहित अन्य लोग शामिल थे।

Share This Article