बोकारो में वज्रपात ने ले ली दो मासूमों की जान, गांव से कुछ दूर इमली चुनने गए थे दोनों

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: 11 साल का संजय गंझू और 10 साल का सुरेश गंजू अपने गांव से कुछ दूर इमली चुनने के लिए निकले थे।

इसी बीच दोनों बारिश के साथ वज्रपात (Thunderclap) की चपेट में आ गए और दोनों की मौत हो गई।

बताया जाता है कि दोनों अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे।

मामला बोकारो (Bokaro) के नावाडीह प्रखंड (Nawadih Block) की बरई पंचायत अंतर्गत पारटांड़ गांव का है।

परिजनों से मिले कई लोग

घटना की जानकारी मिलते ही जिप सदस्य फूलमती देवी, मुखिया विजय कुमार रवि, उप मुखिया जागेश्वर महतो, कालेश्वर रविदास, अमृत महतो, पुरन महतो, खेदन गांझू आदि लोगों ने परिजनों को ढांढस बंधाया और हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया।

Share This Article