महिलाएं हर क्षेत्र में पुरूषों से आगे, वो सम्मान की हकदार: DC

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

LOHARDAGA/लोहरदगा : सृष्टिकर्ता ने हमें पुरूष व महिला बनाया। लेकिन यह सच्चाई है कि महिला को आज भी उतना सम्मान नहीं मिलता है, जिसकी वे हकदार हैं।

आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरूषों से आगे हैं और वे सम्मान की हकदार हैं। समाज में महिलाओं का उचित सम्मान जरूरी है। कानून के द्वारा महिलाओं को अपने अधिकारों की रक्षा के लिए कई अधिकार प्राप्त हैं, जिन्हें महिलाओं को जानने की आवश्यकता है।

महिलाएं शिक्षित होंगी तो अपने अधिकारों की रक्षा कर सकेंगी। तभी देश आगे बढ़ेगा। उक्त बातें उपायुक्त दिलीप कुमार टोप्पो ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उपायुक्त ने कहा कि यौन उत्पीड़न की मुख्य वजह महिला विरोधी स्वभाव का होना है। महिला उत्पीड़न रूके, इसके लिए ऐसी सोच को खत्म करना जरूरी है।

समाज का प्रत्येक व्यक्ति महिलाओं का सम्मान करे। महिलाओं के प्रति सकारात्मक सोच रखे। इससे अपराध का दर घटेगा। नारी आगे बढ़ेगी तो देश आगे बढ़ेगा।

महिलाओं को वह सम्मान दें जिसके वे हकदार हैं। महिलाएं किसी भी स्थिति में स्वयं को पुरूषों से कम ना समझें। माताएं अपने बच्चों की पहली शिक्षक होती है, समाज गढ़ती हैं।

कार्यक्रम में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, पेंटिंग, क्विज भी आयेाजित किया गया जिसके विजेताओं को अंत में पुरस्कृत किया गया।

पेंटिंग प्रतियोगिता में तेजस्विनी क्लब हरमू से नेहा मेहता,तेजस्विनी क्लब नावाडीपाड़ा से राखी महतो एवं तेजस्विनी क्लब नावाडीपाड़ा से सुनीता साहू को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार दिया गया।

क्विज में ग्रुप अ को प्रथम पुरस्कार दिया गया।

Share This Article