Latest Newsझारखंडलोहरदगा में हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

लोहरदगा में हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

लोहरदगा: लोहरदगा पुलिस ने सेरंगदाग थाना क्षेत्र में अवैध हथियार (Illegal weapons) लेकर घूम रहे एक अपराधी मो. साहेब भट को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

SP हरीश बिन जमां (SP Harish Bin Zaman) ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि सेरेंगदाग थाना क्षेत्र के बिडनी में एक अज्ञात व्यक्ति हथियार लेकर घूम रहा है जो अपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है।

पुलिस ने बरामद किया एक देशी पिस्तौल

गुप्त सूचना के आधार पर SP हरीश बिन जमां (SP Harish Bin Zaman) ने सेरंगदाग थाना प्रभारी एवं सैट 76 सशस्त्र बल का एक विशेष टीम गठित कर अज्ञात व्यक्ति की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया।

गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमला जिला के गौसनगर, थाना खड़ियापाड़ा निवासी मो. साहेब भट् (26) को बिडनी से एक देशी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया।

SP  ने बताया कि मो. साहेब भट् आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। इसपर गुमला जिला में आठ मामला दर्ज हैं। गिरफ्तार युवक के पास से पुलिस ने एक देशी पिस्तौल (Desi Pistol) बरामद किया है।

spot_img

Latest articles

अवैध शराब विवाद और कॉलेज फायरिंग का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Illicit Liquor Dispute: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई...

दोस्ती बनी दुश्मनी, शराब पिलाकर दोस्त की हत्या

Murder of Friend by Drinking Alcohol : दोस्ती को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता...

अवैध बालू पर कार्रवाई करने पहुंचे CO पर हमला, सरकारी गाड़ी तोड़ी

Action Against Illegal Sand Mining: Lohardaga जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू...

जंगली हाथियों की बढ़ती हलचल से अलर्ट, गुमला में निषेधाज्ञा लागू

Wild Elephant Movement Alert : गुमला जिले में जंगली हाथियों की बढ़ती गतिविधियों और...

खबरें और भी हैं...