Latest Newsझारखंड… और इस तरह पुलिस के शिकंजे में आया बाइक चोर, भेजा...

… और इस तरह पुलिस के शिकंजे में आया बाइक चोर, भेजा गया जेल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

लोहरदगा : कुडू शहरी क्षेत्र के बाजारटांड़ से चोरी हुए बाइक (Stolen Bike) को पुलिस ने बरामद कर लिया है। बाइक चोर भी पुलिस शिकंजे में फंसा है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर शुक्रवार को लोहरदगा जेल भेज दिया है।

बताया जाता है कि गुरुवार को कुड़ू सप्ताहिक बाजार से कुड़ू निवासी विनय कुमार की बाइक सुपर स्पेलेंडर( JH08E7805) को अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर लिया गया था।

विनय कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर कुड़ थाना में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस को सूचना मिली कि चोरी गयी बाइक को एक व्यक्ति लेकर टाटी चौक के पास खड़ा है।

आरोपित को जेल भेज दिया गया

सूचना के बाद थाना प्रभारी विश्वजीत कुमार सिंह तथा सअनि सुकु सोरेन पुलिस जवानों के साथ टाटी चौक पहुंचे। टाटी चौक के पास जैसे ही पुलिस पहुंची तो एक युवक बाइक को जल्दबाजी में बाईक को स्टार्ट करके टाटी कैरो रोड की तरफ भागने लगा।

पुलिस वाहन ने पीछा करते हुए टाटी नर्सरी के पास पकड़ा। बाइक को चैक किया गया तो उसके पीछे नम्बर प्लेट पर चोरी गई बाईक का नम्बर मिल गया। बाइक की गहनता से जांच किया गया तो उसका चेचिस व इंजन नम्बर चोरी गई बाइक से मिल गया ।

चोरी गई बाइक से पकड़े गए युवक की पहचान कुड़ू थाना क्षेत्र के लावागांई निवासी नईम खान के पुत्र अदनान अलतम उर्फ उम्र इदुल के रूप मे की गई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लोहरदगा जेल (Lohardaga Jail) भेज दिया गया है।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...