… और अचानक अपराधियों ने उप मुखिया पर चला दी गोली, इलाज के लिए…

गोली दाहिने कंधे में जा धंसी। घटना शुक्रवार की शाम की बताई जा रही है। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी तुरंत फरार हो गए

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लोहरदगा : बाइक सवार अपराधियों ने बेलगा और हेसालांग के बीच में स्थित मूर्ति टोंगरी के पास बरवाटोली पंचायत के उप मुखिया परमेश्वर यादव (Parmeshwar Yadav) पर अचानक गोली (Firing) चला दी।

गोली दाहिने कंधे में जा धंसी। घटना शुक्रवार की शाम की बताई जा रही है। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी तुरंत फरार हो गए।

जतारा देखकर लौट रहे थे घर

घटना के बाद घायल परमेश्वर को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र कुडू लाया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए रिम्स (Rims) रांची रेफर किया गया है।

फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया जाता है कि परमेश्वर शाम मूर्ति टोंगरी में हुए अखंड हरीकृतन सह जतरा से अपने साथियों के साथ बाइक से घर लौट रहे थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply