ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन बने बेटी के पिता

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लंदन: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन बेटी के पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी कैरी जॉनसन ने गुरुवार को बेटी को जन्म दिया है। लंदन स्थित अस्पताल में उन्होंने बच्ची को जन्म दिया।

एक प्रवक्ता ने उनकी ओर से जारी बयान में कहा है कि प्रधानमंत्री जॉनसन और और उनकी पत्नी को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि वह एक बच्ची के माता-पिता बन गए हैं।

जच्चा और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं। इसके लिए जॉनसन दम्पति ने नेशनल हेल्थ सर्विस की टीम को केयर और सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया है।

जॉनसन दंपति का एक पुत्र भी है। उसका जन्म अप्रैल 2020 में हुआ था, जिसका नाम विलफ्रेड है। जॉनसन को पहली पत्नी से भी पांच बच्चे हैं। यह उनकी सातवीं संतान है।

Share This Article