रांची में यहां मॉल में आग लगने से लाखों का नुकसान

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: महानगर के नामकुम थाना क्षेत्र स्थित सदाबहार चौक के समीप गुरुवार सुबह सीताराम मॉल  (Sitaram Mall) में भीषण आग लग गई है। फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर लगभग काबू पा लिया है।

आशंका है कि शार्ट सर्किट (Short circuit) की वजह से आग लगने से लाखों रुपये का कपड़ा और अन्य सामान जलकर राख हो गया हैं।जानकारी के अनुसार सीताराम मॉल में गुरुवार सुबह किसी समय आग लग गई और धीरे-धीरे आग पूरे मॉल में फैल गई।

इसके बाद स्थानीय लोगों ने जब मॉल से धुआं और आग की लपटें देखी तो इसकी सूचना पुलिस और मॉल के मालिक प्रकाश साहू को दी गई।

आग पूरी तरह से बुझा ली गई-थाना प्रभारी

आग लगने की सूचना पर पहले चार दमकलगाड़ी (Fire brigade) पहुंचीं लेकिन आग की विकरालता को देखते हुए और दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया है। मौके पर 10 दमकल की गाड़ियां के माध्यम से दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि आग पूरी तरह से बुझा ली गई है। प्रथमदृष्टया मामला शॉर्ट सर्किट का लग रहा है। इस अग्निकांड (Fire incident) में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Share This Article