बिना ई-केवाईसी कल से नहीं होगी रसोई गैस की बुकिंग, आज आधी रात से अपने आप रद्द होंगी पुरानी बुकिंग्स

1 अक्टूबर से एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के नियम बदल रहे हैं। ई-केवाईसी नहीं कराने वाले ग्राहकों की घरेलू बुकिंग रद्द होगी और सब्सिडी का लाभ भी नहीं मिलेगा।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रसोई गैस (एलपीजी) के घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 1 अक्टूबर से नियम सख्त होने जा रहे हैं। अब बिना ई-केवाईसी (e-KYC) कराए उपभोक्ता गैस सिलेंडर की बुकिंग नहीं कर पाएंगे। जानकारी के अनुसार, इसके लिए दी गई समय सीमा 1 अक्टूबर को समाप्त हो रही है। इसके साथ ही जिन उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है और उन्होंने पहले से गैस सिलेंडर बुक कराया हुआ है, उनकी वह बुकिंग आज यानी 30 सितंबर की आधी रात से अपने आप रद्द हो जाएगी। यानी बिना ई-केवाईसी वाले ग्राहकों को घरेलू दर पर सिलेंडर की डिलीवरी नहीं की जाएगी।

हालांकि, ई-केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को पूरी तरह से गैस सिलेंडर से वंचित नहीं रखा जाएगा। ऐसे उपभोक्ता बाजार या वाणिज्यिक (कमर्शियल) दरों पर सिलेंडर बुक कर सकेंगे। सूत्रों के अनुसार, ऐसे ग्राहकों को आईवीआरएस (IVRS) प्रणाली के तहत बुकिंग के समय ही बाजार दर पर सिलेंडर लेने का विकल्प दिया जाएगा। इस विकल्प को स्वीकार करने के बाद ही उनकी बुकिंग आगे बढ़ सकेगी। लेकिन ध्यान रहे कि ऐसे मामलों में उपभोक्ताओं को घरेलू सिलेंडर पर मिलने वाली सरकारी सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा। दूसरी ओर, जिन उपभोक्ताओं ने अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करा ली है, उन्हें पूर्व की भांति घरेलू श्रेणी में ही सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा और पात्र उपभोक्ताओं को मिलने वाली सब्सिडी का लाभ भी जारी रहेगा।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।