महागामा में गर्मी के बीच राहत! मंत्री दीपिका पांडेय ने जारी किया आपातकालीन पानी हेल्पलाइन नंबर

महागामा और आसपास के क्षेत्रों में बढ़ती गर्मी और जल संकट को देखते हुए ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने आपातकालीन हेल्पलाइन जारी कर तुरंत राहत सुनिश्चित की।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: बढ़ती गर्मी और जल संकट को गंभीरता से देखते हुए ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के कार्यालय ने महागामा और आसपास के इलाकों के लिए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इसका मकसद खराब हैंडपंप और पेयजल से जुड़ी शिकायतों का तुरंत समाधान सुनिश्चित करना है। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पानी आपूर्ति से जुड़ी किसी भी समस्या पर तुरंत कार्रवाई की जाए और किसी भी नागरिक को परेशानी का सामना न करना पड़े। इस क्रम में 8969392999 नंबर जारी किया गया है, जिस पर कॉल या व्हाट्सऐप के जरिए अपनी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

कार्यालय ने भरोसा दिलाया है कि सूचना मिलते ही संबंधित टीम मौके पर पहुंचकर हैंडपंप की मरम्मत या अन्य जरूरी कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेगी। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है ताकि गर्मी के इस कठिन समय में लोगों को राहत मिल सके। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा, “हर बूंद की कीमत है और जनता की हर समस्या का समाधान हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। किसी भी व्यक्ति को पानी जैसी बुनियादी जरूरत के लिए संघर्ष नहीं करना पड़े, यह सरकार का कर्तव्य है। इस पहल से महागामा समेत आसपास के क्षेत्रों में जल संकट से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।