महाकुंभ भगदड़: पलामू की एक महिला की मौत, मृतकों की संख्या 35-40 होने की आशंका…

Newswrap
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu : महाकुंभ में संगम तट पर मंगलवार-बुधवार की देर रात करीब 1:30 बजे अचानक भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 35-40 श्रद्धालुओं की मौत की आशंका जताई जा रही है। वहीं 50 से अधिक लोग घायल हो गए।

इस हादसे में झारखंड के Palamu जिले की एक महिला की भी मौत हो गई। मृतका महिला की पहचान रेहला थाना क्षेत्र के तोलरा गांव निवासी Gayatri Devi (60) के रूप में हुई है।

गायत्री देवी अपने पति Amresh Pandey और रिश्तेदारों के साथ प्रयागराज महाकुंभ पहुंची थीं। मंगलवार को Sangam Snan के बाद वे सभी त्रिवेणी तट पर बालू पर ही सो गए थे। इसी दौरान अचानक मची भगदड़ में दबने से उनकी मौत हो गई।

कैसे हुआ हादसा?

मिली जानकारी के अनुसार, अमृत स्नान के कारण पीपा पुल बंद थे, जिससे संगम तट पर भारी भीड़ जमा हो गई। बैरिकेडिंग में फंसकर कुछ लोग गिर पड़े और इसी दौरान भगदड़ मच गई।

बताया जा रहा है कि Entry और Exit के लिए अलग-अलग रास्ते नहीं थे, जिससे श्रद्धालुओं को निकलने में दिक्कत हुई। भगदड़ के दौरान भागने की जगह न मिलने के कारण कई लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े।

Share This Article