बाबूलाल मरांडी ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी

News Aroma
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में दिव्य और भव्य महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार आ रही है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम में स्नान कर रहे हैं।

इसी बीच BJP के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को प्रयागराज महाकुंभ में संगम तट पर आस्था और श्रद्धा की डुबकी लगाई।

उन्होंने कहा कि Mahakumbh में लोग जाति और धर्म से ऊपर उठकर पवित्र संगम में डुबकी लगा रहे हैं। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि महाकुंभ में सबसे ज्यादा देश भर से युवा पूरे उत्साह के साथ डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं, जो सुखद है।

झारखंड वासियों के लिए की मंगल कामना

इस मौके पर उन्होंने समस्त झारखंड वासियों के लिए मंगल कामना की। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ”आज प्रयागराज के पवित्र महाकुंभ में त्रिवेणी संगम तट पर पुण्य स्नान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

मां गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में डुबकी लगाकर अपार आध्यात्मिक शांति और ऊर्जा की अनुभूति हुई।

महाकुंभ का यह दिव्य वातावरण, संत महात्माओं के दर्शन और श्रद्धालुओं की आस्था वास्तव में अद्भुत और अलौकिक है। गंगा मईया से सबके कल्याण की मंगलकामना करता हूं।”

Share This Article