विमल इलायची विज्ञापन पर फंसे तीन बड़े सितारे, शाहरुख खान समेत इन अभिनेताओं को एफडीए का नोटिस

Manu Shrivastava
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने विमल इलायची के विज्ञापन में नजर आने को लेकर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। तीनों को नौ पन्नों का नोटिस भेजा गया है।

अप्रत्यक्ष प्रचार का आरोप

एफडीए का आरोप है कि इलायची का प्रचार अप्रत्यक्ष रूप से सिविमल पान मसाला के प्रचार का माध्यम हो सकता है। महाराष्ट्र में पान मसाला के प्रचार पर प्रतिबंध है, जिसके चलते विभाग ने इस विज्ञापन पर आपत्ति जताई है।

15 दिन में देना होगा जवाब

नोटिस में तीनों कलाकारों से विज्ञापन का प्रचार बंद करने और सोशल मीडिया से इससे संबंधित सामग्री हटाने को कहा गया है। साथ ही, उन्हें 15 दिनों के भीतर विज्ञापन में अपनी भूमिका और भागीदारी को लेकर स्पष्टीकरण देना होगा।

एफडीए आयुक्त के नेतृत्व में कार्रवाई

यह कार्रवाई महाराष्ट्र एफडीए के आयुक्त तुकाराम मुंडे के नेतृत्व में की गई है। विभाग ने इससे पहले भी इस मामले में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया था। इसके बाद अब विज्ञापन से जुड़े कलाकारों पर कार्रवाई की गई है।

कानून के तहत हुई कार्रवाई

एफडीए की कार्रवाई खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा 30(2)(a) के तहत जारी निषेध आदेश से जुड़ी है। अब देखना होगा कि तीनों अभिनेता नोटिस का क्या जवाब देते हैं और विज्ञापन को लेकर आगे क्या कदम उठाया जाता है।

Share This Article