सामाजिक एकता और आध्यात्मिक चेतना का भी प्रतीक है महाशिवरात्रि : सुदेश महतो

Neeral Prakash
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
  • सिल्ली थाना परिसर में भव्य महाशिवरात्रि महोत्सव आयोजित

  • मुख्य अतिथि के रूप में आजसू प्रमुख सुदेश महतो हुए शामिल

सिल्ली : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सिल्ली थाना परिसर में भव्य महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर आजसू प्रमुख और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना एवं मंत्रोच्चार के साथ हुई। थाना परिसर को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया था। बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय नागरिक एवं गणमान्य लोग महोत्सव में उपस्थित रहे। भजन-कीर्तन और जागरण के माध्यम से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुदेश महतो ने भगवान शिव की आराधना कर क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और आपसी सौहार्द की कामना की। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और आध्यात्मिक चेतना का भी प्रतीक है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने “हर हर महादेव” के जयघोष के साथ पूरे परिसर को शिवमय बना दिया। आयोजन समिति और थाना परिवार की ओर से थाना प्रभारी नवीन कुमार ने माता रानी की चुनरी ओढ़ाकर अतिथियों का स्वागत एवं आभार प्रकट किया गया। महाशिवरात्रि महोत्सव ने सिल्ली क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और सामुदायिक एकता की सुंदर मिसाल पेश की।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।