रांची में तेज रफ्तार पड़ी भारी, महेंद्र सिंह धोनी का 1000 रुपये का ई-चालान कटा, हाउसिंग बोर्ड का नोटिस भी

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Mahendra Singh Dhoni was issued an e-challan of Rs 1000: रांची की शान और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के साथ-साथ अपनी लग्जरी गाड़ियों के Collection के लिए भी जाने जाते हैं।

अक्सर उन्हें रांची की सड़कों और गलियों में खुद ड्राइव करते हुए देखा जाता है। लेकिन इस बार गाड़ियों का यही शौक उनके लिए थोड़ी परेशानी का कारण बन गया।

हाल ही में रांची की सड़कों पर उनकी कार की रफ्तार तय सीमा से अधिक पाई गई, जिसके कारण Automated Traffic Monitoring System ने उनका 1,000 रुपये का ई-चालान काट दिया।

यह कार्रवाई मोटर वाहन अधिनियम की धारा 183 के तहत की गई है, जो ओवरस्पीडिंग से जुड़ी होती है। हालांकि यह एक मामूली Traffic उल्लंघन है, लेकिन ‘कैप्टन कूल’ का नाम जुड़ते ही यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई।

इधर ट्रैफिक चालान के अलावा धोनी एक और कानूनी उलझन में घिरते नजर आ रहे हैं। Jharkhand State Housing Boardने उन्हें हरमू रोड स्थित एक आवासीय प्लॉट के कथित दुरुपयोग को लेकर नोटिस भेजा है।

अधिकारियों का कहना है कि जिस जमीन को केवल आवासीय उद्देश्य के लिए आवंटित किया गया था, उसका इस्तेमाल व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया गया है।

बताया जा रहा है कि यही वह संपत्ति है जहां धोनी अपने रिंग रोड स्थित मौजूदा Farmhouse में शिफ्ट होने से पहले रहा करते थे। अब इस मामले में हाउसिंग बोर्ड ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।

Share This Article