‘हनी’ के साथ चाय डेट पर दिखे महेंद्र सिंह धोनी, साक्षी ने सोशल मिडिया पर शेयर की तस्वीर, देखें Video

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली/रांची: महेंद्र सिंह धोनी टी-20 विश्व कप के बाद रांची लौट चुके हैं। अब वह रांची में अपने घर पर परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं।

इसी कड़ी में उनकी पत्नी साक्षी सिंह धोनी ने शुक्रवार को एक तस्वीर शेयर की। इसमें धोनी अपने हनी के साथ चाय पीते दिखे।

दरअसल, धोनी का यह हनी और कोई नहीं बल्कि, उनका तोता है। साक्षी ने धोनी और तोते की तस्वीर शेयर की है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- धोनी और उनका हनी। इसके साथ ही साक्षी ने #chaiDates (#चायडेट्स) शब्द का भी इस्तेमाल किया।

धोनी इस तस्वीर में चाय पी रहे हैं और हनी उनके कंधे पर बैठा हुआ है। यह तस्वीर कुछ ही घंटों में वायरल हो गई और लाखों लोगों ने इसे पसंद किया है।

https://www.instagram.com/reel/CWFrlgfKvzz/?utm_source=ig_web_copy_link

साक्षी धोनी ने पोस्‍ट के साथ कैप्‍शन लिखा, ‘माही और उनका हनी’

धोनी के रांची वाले फार्महाउस पर कई डॉग और एक घोड़ा है। धोनी ने अब अपने परिवार के सबसे नए सदस्‍य तोते का स्‍वागत किया है। तोते के अलावा धोनी के पास कुत्ते भी हैं, जिसकी तस्वीर धोनी और साक्षी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते रहते हैं।

https://www.instagram.com/p/CWYB1EZKJmI/?utm_source=ig_web_copy_link

साक्षी धोनी ने अपने आधिकारिक इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर एमएस धोनी के साथ तोते की फोटो पोस्‍ट की, जिसमें क्रिकेटर चाय का लुत्‍फ उठाते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, फैंस का ध्‍यान तोते ने अपनी ओर आकर्षित किया, जो धोनी के कंधों पर बैठे हुए हैं।

धोनी ने तोते का नाम हनी रखा है। विकेटकीपर बल्‍लेबाज के साथ तोते की तस्‍वीर ने कई फैंस के कमेंट्स हासिल किए हैं। साक्षी धोनी ने पोस्‍ट के साथ कैप्‍शन लिखा, ‘माही और उनका हनी।’ एमएस धोनी इस समय अपने परिवार के साथ रांची में समय बिता रहे हैं।

Share This Article