महिला कोरोना योद्धाओं को महिला दिवस पर सम्मानित करे महिला मोर्चा

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: आगामी आठ मार्च को “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों की बैठक मंगलवार को पार्टी कार्यालय में हुई।

बैठक की अध्यक्षता मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर ने की। बैठक में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने सबसे पहले सभी नव नियुक्त जिला अध्यक्षों को बधाई दी ।

उन्होंने कहा कि महिला दिवस पर कोविड -19 में महिला योद्धाओं ने जिन्होंने कोरोना काल मे अपनी जान की परवाह बिना किये लोगो की सेवा में लगी रहीं।

वैसी महिलाओं को चिन्हित करके उन्हें सम्मानित करने का निर्देश महिला मोर्चा को दिया। आरती कुजूर ने कहा कि इस अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिला सशक्तीकरण का दिवस है।

भाजपा सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण के लिये वचनबद्ध है।

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा है। जबकि राज्य सरकार कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर रही है।

उन्होंने कहा कि मोर्चा की ओर से पार्टी की ही वरिष्ठ महिला कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया जाएगा।

राज्य, जिला और मंडल स्तर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विभिन्न महिला केंद्रित विकास कार्यक्रमों के बारे में जागरूकता पैदा करना है। गंगोत्री कुजूर ने सभी जिला अध्यक्षयों को बधाई दी।

साथ ही सभी महिलाओं को महिला दिवस के कार्यक्रम को सफलता पूर्वक करने हौसला बढ़ाया।

Share This Article