मानवता की मिसाल बनी महुआडांड़ पुलिस, भटककर आए बिहार के मानसिक विक्षिप्त युवक को 24 घंटे में परिजनों से मिलाया

महुआडांड़ पुलिस ने मानवीय पहल करते हुए बिहार के नवादा से भटके 19 वर्षीय युवक को 24 घंटे में तलाशकर उसके परिजनों से सुरक्षित मिलाया, पुलिस की खूब सराहना हुई।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Mahua Dand News : महुआडांड़ झारखंड पुलिस ने एक बार फिर दिल जीत लिया। थाना प्रभारी अमित कुमार रवि दास की तत्परता और मानवीय पहल से बिहार के नवादा जिले से भटककर महुआडांड़ पहुंचे एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

जानकारी के अनुसार बिक्रम राजवंशी उम्र 19 वर्ष, पिता गोरेलाल राजवंशी उर्फ लखन राजवंशी, ग्राम पांडेडीह कॉलोनी, थाना-सिरदला, जिला-नवादा, राज्य-बिहार विगत एक माह से अधिक समय से घर से लापता था। परिजन उसे हर जगह ढूंढ चुके थे लेकिन कोई पता नहीं चल रहा था।

कल यह युवक भटकते-भटकते महुआडांड़ क्षेत्र में पहुंच गया था।

स्थानीय लोगों ने उसे अकेला और असहाय देखकर तुरंत महुआडांड़ थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमित कुमार रवि दास खुद मौके पर पहुंचे और युवक को सुरक्षित थाना लाया गया। मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह अपना नाम-पता ठीक से नहीं बता पा रहा था।पुलिस ने हार नहीं मानी। थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस टीम ने धैर्यपूर्वक उससे बातचीत की और बिहार पुलिस के सहयोग से उसके परिजनों का पता लगाया। अथक प्रयास के बाद आज परिजनों को महुआडांड़ थाना बुलाकर युवक को सकुशल सुपुर्द कर दिया गया।

“पुलिस का धर्म है सेवा” – थाना प्रभारी अमित कुमार रवि दास

इस बारे में थाना प्रभारी अमित कुमार रवि दास ने कहा: हमारा काम सिर्फ कानून व्यवस्था देखना नहीं है। जब कोई असहाय और जरूरतमंद हमारे पास आता है तो उसे मदद करना भी हमारी जिम्मेदारी है। 24 घंटे के अंदर इस युवक को उसके घरवालों से मिलाकर हमें बहुत खुशी है। अपने बेटे को सही-सलामत पाकर परिजनों की आंखें नम हो गईं।

उन्होंने झारखंड पुलिस और थाना प्रभारी अमित कुमार रवि दास का दिल से आभार जताया और कहा कि पुलिस की वजह से ही हमारा बिक्रम हमें वापस मिला है।महुआडांड़ पुलिस की इस त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई की पूरे इलाके में सराहना हो रही है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।