धवइटोली-बरटोली के बीच पेड़ गिरने से 33 केवी लाइन क्षतिग्रस्त, शाम 8 बजे तक बहाल होने की उम्मीद

महुआडांड़ में धवइटोली-बरटोली के बीच पेड़ गिरने से 33 केवी बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। करीब 12 घंटे बिजली बाधित रही, विभाग ने शाम 8 बजे तक आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद जताई।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Latehar News : महुआडांड़ प्रखंड में गुरुवार को दिनभर बिजली आपूर्ति बाधित रही। धवइटोली और बरटोली के बीच 33 केवी बिजली लाइन के पोल पर एक बड़ा पेड़ गिर जाने के कारण बिजली का तार टूट गया। पेड़ गिरने से लोहे का बिजली पोल टेढ़ा हो गया तथा ब्रैकेट खिसककर नीचे गिर गया। इस कारण पूरे प्रखंड के उपभोक्ताओं को 12 घंटे तक बिजली न रहने की परेशानी का सामना करना पड़ा।

मरम्मत कार्य जारी, शाम तक बहाली संभव

घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कर्मी मौके पर मरम्मत कार्य में जुट गए। विभागीय कर्मियों के अनुसार पोल को सीधा करने, टूटे तार को जोड़ने और ब्रैकेट लगाने का काम तेजी से किया जा रहा है।

बिजली विभाग के अनुसार मरम्मत कार्य पूरा होते ही शाम 8 बजे से पहले क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।