मंईयां सम्मान योजना : 53 लाख 64 हजार 492 महिलाओं के खाते में पहुंचे 2500 रुपये

विभागीय जानकारी के अनुसार, इनमें से करीब 16 लाख ऐसी लाभुक हैं, जिनके बैंक खाते आधार कार्ड से लिंक नहीं हैं। मार्च में इन लाभुकों को विशेष छूट के तहत राशि दी गई, लेकिन शर्त रखी गई कि वे जल्द से जल्द अपने बैंक खाते को आधार से लिंक करा लें।

News Post
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Maiya Samman Yojana: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत अब तक 53 लाख 64 हजार 492 लाभुक महिलाओं को मार्च 2025 तक की राशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है। इस योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण के लिए हर महीने 2500 रुपये की सहायता राशि दी जाती है।

16 लाख लाभुकों के खाते आधार से लिंक नहीं

विभागीय जानकारी के अनुसार, इनमें से करीब 16 लाख ऐसी लाभुक हैं, जिनके बैंक खाते आधार कार्ड से लिंक नहीं हैं। मार्च में इन लाभुकों को विशेष छूट के तहत राशि दी गई, लेकिन शर्त रखी गई कि वे जल्द से जल्द अपने बैंक खाते को आधार से लिंक करा लें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिन लाभुकों के खाते अप्रैल 2025 से आधार से लिंक नहीं होंगे, उन्हें योजना की राशि नहीं दी जाएगी।

कई जिलों में बाकी लाभुकों का होगा जल्द भुगतान

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि कुछ जिलों में अभी भी कुछ लाभुक बचे हैं, जिन्हें अगले एक-दो दिनों में राशि हस्तांतरित कर दी जाएगी। हालांकि, अप्रैल माह का आवंटन अभी जिलों को नहीं भेजा गया है। इस वजह से संभावना जताई जा रही है कि मई 2025 में अप्रैल और मई की राशि एक साथ लाभुकों के खातों में भेजी जा सकती है।

आधार लिंकिंग पर सरकार दे रही जोर

योजना के तहत पारदर्शिता और सही लाभुकों तक राशि पहुंचाने के लिए आधार लिंकिंग को अनिवार्य किया गया है। लाभुकों से अपील की गई है कि वे अपने बैंक खातों को आधार से लिंक कराएं ताकि भविष्य में राशि प्राप्त करने में कोई रुकावट न हो। मंईयां सम्मान योजना का उद्देश्य झारखंड की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सहायता करना है। योजना की शुरुआत अगस्त 2024 में हुई थी, और तब से लाखों महिलाएं इससे लाभान्वित हो रही हैं।

Share This Article