भाजपा ने इस बार तो साजिश की सारी हदें पार कर दी : ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने टीएमसी का घोषणापत्र जारी करते हुए बीजेपी पर गंभीर साजिशों का आरोप लगाया, कहा बंगाल में लोकतंत्र पर खतरा है और चुनाव में जनता जवाब देगी।

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Mamata Banerjee : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) मुखिया ममता बनर्जी ने 2026 के विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को कोलकाता में पार्टी का घोषणापत्र जारी किया।

इस दौरान उन्होंने कहा, “पश्चिम बंगाल की जनता ने हमें अपार आशीर्वाद, शुभकामनाएं, प्रार्थनाएं और समर्थन दिया है. हमने भी उनकी सेवा करने की पूरी कोशिश की है।”

सीएम ममता ने बीजेपी पर साजिशें रचने का आरोप लगाते हुए कहा, “जब से बीजेपी सत्ता में आई है, तब से हर चुनाव में हमने कई तरह की साजिशें देखी हैं, लेकिन इस बार तो साजिश की सारी हदें पार कर दी गई हैं।

ऐसा लगता है कि वे किसी भी तरह से बंगाल पर कब्ज़ा करना चाहते हैं और राज्य की सत्ता अपने हाथ में लेना चाहते हैं।”

उन्होंने कहा कि “बीजेपी सरकार एक गहरी साजिश रच रही है. देश को तबाही के कगार पर धकेल दिया गया है। कई राज्यों में कानून-व्यवस्था ठीक नहीं है और लोग खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।”

सीएम ममता ने कहा, “बंगाल में एक ‘अघोषित राष्ट्रपति शासन’ थोप दिया गया है, क्योंकि बीजेपी जानती है कि होने वाले विधानसभा चुनावों में उसकी हार होगी। क्या पीएम मोदी बंगाल की जनता से इतने डरे हुए हैं?” पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को वोट डाले जायेंगे और 4 मई को मतगणना होगी।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।