अयोध्या : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन किए। यहां स्थानीय पुजारी ने विधि-विधान से उन्हें भगवान राम की पूजा करायी। इस मौके पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ रहे। योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया में पोस्ट डालकर लिखा कि
जय राम सोभा धाम। दायक प्रनत बिश्राम।।
धृत त्रोन बर सर चाप। भुजदंड प्रबल प्रताप।।
आज मा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सनातन संस्कृति के दिव्य प्रकाश से आलोकित धर्मनगरी श्री अयोध्या धाम में हम सभी की आस्था के केंद्र रघुकुलनंदन प्रभु श्री रामलला के दर्शन-पूजन किए।



