प्रकृति के बिना मनुष्य का अस्तित्व नहीं: राज्यपाल

राज्यपाल शुक्रवार को जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा संकाय, रांची विश्वविद्यालय (Ranchi University) की ओर से आयोजित

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राज्यपाल CP Radhakrishnan ने कहा कि जनजातियों (Tribes) का गौरवशाली इतिहास रहा है।

इनकी सभ्यता और संस्कृति अत्यंत ही समृद्ध है। साथ ही हमारे जनजातियों की कला-संस्कृति (Arts & Culture), साहित्य, परंपरा एवं रीति-रिवाजों की विश्वव्यापी पहचान है।

ये प्रकृति प्रेमी हैं और यह इनके पर्व-त्यौहारों (Festivals) एवं अनुष्ठानों में झलकता है।

सरहुल यह संदेश देता है

राज्यपाल शुक्रवार को जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा संकाय, रांची विश्वविद्यालय (Ranchi University) की ओर से आयोजित संबंत “सरहुल पूजा महोत्सव” (Sarhul Puja Festival) में लोगों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने राज्यवासियों को सरहुल पर्व की बधाई देते हुए कहा कि सरहुल सिर्फ एक पर्व ही नहीं है, बल्कि मानव जीवन और प्रकृति के बीच अटूध का अनुपम उदाहरण है। सरहुल यह संदेश देता है कि प्रकृति के बिना मनुष्य का अस्तित्व नहीं है।

TAGGED:
Share This Article