लाइफस्टाइल

कहीं आप भी तो नहीं कर रहें अत्यधिक आम का सेवन, हो सकती है त्वचा और स्वास्थ्य संबंधी ये समस्याएं

आम फाइबर (Fiber), विटामिन (Vitamin), मिनरल (Mineral) और मैंगीफ़ेरिन एवं ग्लूकोसिल ज़ैंथोन जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है।

Mango Side Effects : फलों का राजा ‘आम’ (Mango) गर्मियों के मौसम में सबसे अधिक पसंद किए जाने वाला फल है।

मीठे और रसीले स्वाद के साथ आम के अनगिनत स्वास्थ्य लाभ (Health Benefit) भी हैं।

आम फाइबर (Fiber), विटामिन (Vitamin), मिनरल (Mineral) और मैंगीफ़ेरिन एवं ग्लूकोसिल ज़ैंथोन जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है।

वहीं आम को कैंसर रोधी एजेंट (Anti Cancer Agent) भी माना जाता है। इसमें एंटी डायबेटिक गुण हो सकते हैं।

आम फल के अलावा इसके बीज और पत्ते भी काफी लाभदायक होते हैं।

लेकिन जिस तरह किसी भी चीज का अत्यधिक सेवन करना नुकसानदायक (Harmful) होता है। ठीक उसी तरह आम (Mango) के अत्यधिक सेवन से भी हमें कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

ज्यादा आम खाने के नुकसान

 

1. लेटेक्स एलर्जी (Latex allergy)

Latex Allergy

अगर किसी व्यक्ति को लेटेक्स (Latex) से एलर्जी है, तो वे सावधान रहें। आम के प्रोटीन लेटेक्स के प्रोटीन जैसे होते हैं। इससे त्वचा में खुजली और पित्ती या एनाफिलेक्सिस हो सकता है।

इससे गले में सूजन और सांस लेने में गंभीर कठिनाई हो सकती है।

2. ब्लड शुगर में उछाल (High blood sugar)

High Blood Sugar

मधुमेह रोगियों (Diabetes Patient) को एक से ज़्यादा आम खाने से बचना चाहिए। इससे ब्लड शुगर (Blood Sugar) बढ़ सकता है।

इस फल में ज़्यादातर कार्बोहाइड्रेट होता है।

आम में मौजूद नेचुरल शुगर हाई ब्लड शुगर (High Blood Sugar) का कारण बन सकते हैं। नेचुरल शुगर (Natural Sugar) की बड़ी मात्रा प्रोसेस्ड शुगर की तरह काम कर सकती है।

3. दस्त हो सकती है (Loose motion)

 Loose Motion

आम का अधिक सेवन करने से दस्त हो सकते हैं। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है।

रेशेदार फलों का अधिक सेवन करने से दस्त (Loose Motion) की संभावना बनने लगती है।

इसलिए संतुलित मात्रा में आम खाने की सलाह दी जाती है। आम को स्लाइस में काट लें। एक स्मॉल बाउल में इसके पीसेज रखकर खाएं। हर भोजन के बाद इसे खाया जा सकता है।

4. वजन बढ़ना (Weight gain)

Weight Gain

अगर एक या दो से अधिक आम खाए जाएं, तो वजन बढ़ने (Weight Gain) की संभावना बन सकती है। एक आम में लगभग 201 कैलोरी होती है। इसलिए प्रतिदिन केवल दो कप या 330 ग्राम आम खाने की सलाह दी जाती है।

5. मुंहासे और फुंसियां (Acne and breakouts)

Acne

आम में एलर्जी पैदा करने वाला तत्व कुछ लोगों में मुंहासे और फुंसियां (Breakouts) भी पैदा कर सकता है।आम को बिना 3-4 घंटे पानी में रखे खाने पर स्किन पर एक्ने और पिंपल (Acne and pimples) हो सकते हैं। आम को पानी में रखने पर इसकी गर्मी खत्म हो जाती है और स्किन पर बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker