रांची के DC बने मंजूनाथ भजंत्री

News Update
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Manjunath Bhajantri becomes DC of Ranchi: झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसायटी के पद पर पदस्थापित मंजूनाथ भजंत्री (Manjunath Bhajantri) को रांची जिला का जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त नियुक्त किया गया है।

भजन्त्री अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ रांची के बंदोबस्त पदाधिकारी के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। इस संबंध में गुरुवार रात कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

वहीं रांची DC के पद पर पदस्थापित Varun Ranjan को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक रांची के प्रबंध निदेशक औद्योगिक आधारभूत संरचना विकास निगम के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है। रंजन अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ खान आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

Share This Article