

नयी दिल्ली: अभिनेता राणा दग्गुबाती की कंपनी ‘स्पिरिट मीडिया’ द्वारा निर्मित और अरविंद अडिगा के चर्चित उपन्यास ‘लास्ट मैन इन टावर’ पर आधारित फिल्म 11 सितंबर को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज करेगी।





बेन रेखी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मनोज वाजपेयी, बोमन ईरानी और दिव्या दत्ता मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की पटकथा ‘सलाम बॉम्बे!’, ‘मिसिसिपी मसाला’ और ‘द नेमसेक’ जैसी फिल्मों में मीरा नायर के साथ काम कर चुकीं सोनी तारापोरवाला ने लिखी है।
