Homeझारखंडतपती गर्मी से धधक रहे कई शहर, इन राज्यों में हीटवेव का...

तपती गर्मी से धधक रहे कई शहर, इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

spot_img

Jharkhand Weather: देश में तेज गर्मी का असर लगातार बढ़ते जा रहा है। मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड, गुजरात और ओडिशा में 2 दिन के लिए सीवियर हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। वहीं, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में भी आज लू चलने की संभावना जताई गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केरल में तेज गर्मी और हीटस्ट्रोक के कारण 4 लोगों की मौत हो गई है। केरल की हेल्थ मिनिस्टर ने स्थिति को लेकर हाईलेवल मीटिंग बुलाई है।

इसके अलावा पश्चिम बंगाल के कलाईकुंडा में मंगलवार को तापमान 47.2 डिग्री दर्ज किया गया है। ये सामान्य से 10. 4 डिग्री ज्यादा था। मौसम विभाग ने कहा कि ओडिशा, झारखंड, तेलंगाना, महाराष्ट्र, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक में आज तापमान 43 डिग्री या उससे ज्यादा पहुंच सकता है।

गुजरात के अलावा इन सभी राज्यों में मई के पूरे महीने में हीटवेव का असर देखने को मिलेगा। हालांकि, मध्य प्रदेश में लू से काफी हद तक राहत रहेगी। तमिलनाडु, कर्नाटक, गोवा, असम और त्रिपुरा में उमस भरी गर्मी का भी अनुमान जताया गया है।

हीट वेव का कहर पांच मई तक

झारखंड में पांच मई तक हीट वेव का कहर बरपेगा।  इसके बाद राहत की उम्मीद है।  दो व तीन मई को पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा व साहिबगंज में हीट वेव की स्थिति देखी जा सकती है।

चार व पांच मई को हीट वेव का यहां दिखेगा असर

चार मई को सरायकेला खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, पाकुड़ व गोड्डा जिले में कहीं-कहीं हीट वेव कहर बरपाएगी।  पांच मई को सरायकेला खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम व पूर्वी सिंहभूम जिले में कहीं-कहीं हीट वेव का असर दिखेगा।  हीट वेव को लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

हीट वेव के बाद बारिश की संभावना

हीट वेव के बाद झारखंड में मौसम का मिजाज बदल सकता है।  मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि पांच से सात मई तक राज्य में बारिश हो सकती है।  पांच मई को झारखंड के उत्तर पूर्वी भागों (देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ व साहिबगंज) में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश की संभावना है।  छह व सात मई को राज्य के पूर्वी भागों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

सात मई को रांची में हो सकती है बारिश

रांची और आसपास के इलाकों में चार मई से छह मई तक आंशिक बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क रहेगा।  सात मई को गरज के साथ बारिश हो सकती है।

 

spot_img

Latest articles

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

गाजा में इजरायली हमलों में 17 फलस्तीनियों की मौत

Israeli attacks in Gaza: गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से...

खबरें और भी हैं...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...