प्रधानमंत्री समेत कई केन्द्रीय मंत्रियों ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नेरन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने ट्वीट करके कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी को जन्मदिन की ढेरों बधाई।

उनके कुशल और प्रेरक नेतृत्व में पार्टी निरंतर नई ऊचाइयों को छू रही है। मेरी कामना है कि वे सदा स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों।

वहीं, कई केन्द्रीय मंत्रियों ने भी भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को जन्मदिन की बधाई दी है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे, स्मृति ईरानी ने भी भाजपा अध्यक्ष को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट करके कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष, ऊर्जावान व यशस्वी जेपी नड्डा जी के जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं।

Share This Article