इंग्लैंड के बल्लेबाजी कोच बने मार्कस ट्रेस्कोथि

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लंदन : इंग्लैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज मार्कस ट्रेस्कोथिक को टीम का नया एलीट बल्लेबाजी कोच बनाया गया है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने सोमवार को इसकी पुष्टि की।

ट्रेस्कोथिक अब समरसेट के सहायक कोच पद से इस्तीफा देंगे और मार्च के मध्य में नए पद का कार्य संभालेंगे।

बल्लेबाजी कोच का पद 2019 में मार्क रामप्रकाश के जाने के बाद से खाली था।

गेंदबाजी विभाग में जोन लुइस और जीतन पटेल को क्रमश: तेज गेंदबाजी और स्पिन गेंदबाजी कोच बनाया गया है।

पटेल टीम के साथ पिछले 18 महीने से सलाहकार के रुप में जुड़े थे और हाल ही में उन्होंने फुल टाइम पद पर काम करने की इच्छा जाहिर की थी।

लुइस राष्ट्रीय टीम के साथ नई भूमिका के लिए लायंस के मुख्य कोच का पदभार छोड़ेंगे।

ईसीबी के परफॉरमेंस निदेशक मो बोबात ने कहा, ट्रेस्कोथिक, लुइस और पटेल ने उच्च स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित की है। इन लोगों पर मौजूदा और भविष्य के खिलाड़ियों को तैयार करने की जिम्मेदारी होगी।

Share This Article