
रांची : नवनिर्वाचित मेयर रोशनी खलखो जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसी क्रम में रोशनी खलखो ने शनिवार को कांटाटोली के चुनवा टोली में वहां के स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं जानी। स्थानीय लोगों ने यहां अपने क्षेत्र की समस्याओं से रुबरु कराया।
रोशनी खलखो ने कहा कि वे यहां के लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगी। उन्होंने कहा कि रांचीवासियों के जीवन स्तर में सुधार और आवश्यक नागरिक सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए वे प्रतिबद्ध हैं।
