रामनवमी शोभायात्रा की तैयारी के बीच DJ जेनरेटर में लगी आग, मची अफरा-तफरी

मेदिनीनगर में रामनवमी शोभायात्रा की तैयारी के दौरान डीजे के साथ चल रहे जेनरेटर में अचानक आग लग गई। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर : मेदिनीनगर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। रामनवमी की शोभायात्रा की तैयारी के दौरान एक डीजे के साथ चल रहे जेनरेटर में अचानक आग लग गई।

बताया जा रहा है कि राधे-राधे डीजे के साथ चल रहे जेनरेटर से अचानक चिंगारी उठी, जिसके बाद उसमें आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने की कोशिश शुरू की।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जवान मौके पर पहुंचे और जेनरेटर को जुलूस से अलग कर नदी किनारे ले गए, ताकि आग फैलने का खतरा टाला जा सके। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस और प्रशासन की तत्परता से जेनरेटर में लगी आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।