HomeUncategorizedमुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उत्तर बंगाल दौरे से पहले उग्रवादी संगठन ने...

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उत्तर बंगाल दौरे से पहले उग्रवादी संगठन ने दी धमकी

spot_img

कोलकाता:  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के उत्तर बंगाल दौरे से ठीक पहले उग्रवादी संगठन कामतापुर लिबरेशन ऑर्गेनाइजेशन (KLO) ने वीडियो जारी कर धमकी दी है।

संगठन (Organization) के प्रमुख जीवन सिंह ने अपने वीडियो में कहा है कि पृथक कामतापुर राज्य देना ही होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री को चेतावनी देते हुए जो वीडियो बनाया है उसमें कई हथियारबंद उग्रवादी नजर आ रहे हैं।

छह मिनट के वीडियो संदेश में उसने कहा है कि भारत विलय समझौते (India merger agreement) के तहत कूचबिहार जी श्रेणी का राज्य (State)है। सांसद जॉन बरला, निशित प्रमाणिक, जयंत राय सहित कई अन्य विधायकों से पृथक कामतापुर राज्य की मांग कर रहा हूं।

ग्रेटर कूचबिहार या कूच-कामतापुर राज्य बनाएंगे

कामतापुर के लोग ग्रेटर कूचबिहार या कूच-कामतापुर राज्य बनाएंगे। हम अपने भाग्य का फैसला खुद करेंगे।ममता बनर्जी को चेतावनी (Warning) देते हुए उसने कहा है कि ममता बनर्जी कूच-कामतापुर में पैर नहीं रखेंगी।

वह कूच-कामतापुर के गठन में हस्तक्षेप का विरोध भी नहीं कर सकती हैं। अगर कुछ भी जबरन किया गया तो स्थिति भयानक होगी। मैं लाखों लोगों की जान कुर्बान कर दूंगा।

सीएम के दौरे से पहले केएलओ के इस वीडियो को लेकर प्रशासन सजग हो गया है। वीडियो कहां से बनाया गया है और कहां से वायरल किया गया है इसकी जांच के लिए साइबर क्राइम (Cyber Crime) की टीम जुट गई है।

मुख्यमंत्री की सुरक्षा अतिरिक्त तौर पर बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है।इधर, जलपाईगुड़ी से भाजपा सांसद जयंत रॉय ने कहा कि मुझे नहीं पता कि जीवन सिंह क्या कह रहा है लेकिन उत्तर बंगाल ममता शासन में वंचित और उपेक्षित है। इसीलिए लोग उत्तर बंगाल को अलग राज्य बनाने की मांग कर रहे हैं।

spot_img

Latest articles

राज्यपाल और CM हेमंत सोरेन ने रांची में लॉन्च किया ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान

Jharkhand News: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार...

धनबाद मंडल कारा में जेल IG सुदर्शन मंडल का औचक निरीक्षण, नए नियम लागू

Jharkhand News: झारखंड के जेल IG सुदर्शन मंडल ने बुधवार को धनबाद मंडल कारा...

रामगढ़ में पांडे गिरोह का कुख्यात अपराधी सुनील धोबी गिरफ्तार!

Jharkhand Ramgarh News: रामगढ़ जिले में पांडे गिरोह के लिए बेहद खतरनाक अपराधी सुनील...

जमशेदपुर के गोलमुरी में दिनदहाड़े चोरी! महेंद्र अपार्टमेंट में 10 लाख के जेवर-नकदी उड़ा ले गए चोर

Jharkhand News: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के महेंद्र अपार्टमेंट में बुधवार को दिनदहाड़े...

खबरें और भी हैं...