पटना में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, दो लोग गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना: पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र के न्यू विग्रहपुर में मिनीगन फैक्ट्री (Minigun Factory) का उद्भेदन किया गया है।

बिहार एसटीएफ (Bihar STF) की विशेष टीम ने पटना पुलिस के सहयोग से इस मिनीगन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है।

एसटीएफ की ओर से मिली जानकारी के अनुसार न्यू विग्रहपुर में सुरेश यादव के मकान पर आज छापेमारी की गई, जहां से कई अर्ध निर्मित हथियार बरामद किया गया।

हथियार बनाने का उपकरण और सामान मिला है

एसटीएफ की टीम ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मुंगेर के कासिमबाजार थाना के मक्सपुर का रहने वाला विक्रम शर्मा और पटना के जक्कनपुर थाना के विग्रहपुर का ही रहने वाला बजरंगी कुमार शर्मा है।

इन दोनों के पास से 7.65 एमएम के 22 अर्द्धनिर्मित पिस्टल (Semi-Finished Pistol,) बेस 3, ड्रिल मशीन 1, कारतूस 7.65 एमएम का 5 सहित कई अन्य प्रकार के हथियार बनाने का उपकरण और सामान मिला है।

Share This Article