श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में एक लीटर दूध देने वाली मिनिएचर गाय पाली जाएंगी

जमशेदपुर के श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में जल्द गोसेवा क्षेत्र बनेगा, जहां पुंगनूर और वेचूर नस्ल की मिनिएचर या नैनो गायें पाली जाएंगी, जो लगभग एक लीटर दूध देती हैं।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : केबुल टाउन स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में जल्द ही एक गोसेवा क्षेत्र बनेगा। उस गोसेवा क्षेत्र में मिनिएचर गाय या नैनो गाय का पालन किया जाएगा। यह जानकारी जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने दी।

सरयू राय ने बताया कि यह नैनो गाय आंध्र प्रदेश से मंदिर के बगल में रहने वाले एक सज्जन ने मंगवाया है। वह प्रेमवश हम लोगों को दिखाने के लिए मंदिर में दो नैनो गाय को लेकर आया। दोनों गायें बहुत अच्छी हैं। हम लोगों ने तय किया है कि मंदिर क्षेत्र में नैनो गाय पालेंगे।

उन्होंने बताया कि अमूमन एक नैनो गाय की ऊंचाई लगभग डेढ़ फुट होती है। ये गायें एक लीटर दूध देती हैं। गौरतलब है कि आंध्रप्रदेश के पुंगनूर और केरल के वेचूर में इस नस्ल की गायें पायी जाती हैं।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।