खूंटी में नाबालिग ने फंदे से लटकर की खुदकुशी

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: शहर के बेलाहाथी रोड (Belahathi Road) में लाल कोठी के समीप किराए के मकान में रहने वाली नाबालिग (Minor) ने आवास में ही साड़ी से फंदा लगाकर खुदकुशी (Suicide) कर ली।

नाबालिग की पहचान मारंगहादा थाना (Maranghada Police Station) क्षेत्र के कातूद गांव निवासी नोगा मुंडा की दसकिर कुमारी उर्फ इतई (16 )के रूप में हुई है।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया

बुधवार दोपहर हुए इस घटना की सूचना मिलते ही खूंटी थाना (Khunti Police Station) की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।

पोस्टमार्टम (Post mortem) के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार मृतका बेलाहाथी रोड में किराए के आवास में रहकर शहर के स्कूल (School) में पढ़ाई करने वाले गांव के छोटे बच्चों की देखभाल का काम कर रही थी।

समाचार लिखे जाने तक खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

Share This Article