Homeझारखंडकोडरमा में नाबालिग के साथ बंदूक की नोक पर दुष्कर्म, एक मासूम...

कोडरमा में नाबालिग के साथ बंदूक की नोक पर दुष्कर्म, एक मासूम को दिया जन्म

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

कोडरमा: नवलसाही थाना क्षेत्र के नवलसाह से एक आदिवासी नाबालिग के साथ दुष्कर्म (Rape) करने का मामला सामने आया है। नाबालिग पीड़िता ने बताया कि नवलसाही के रंजीत कुमार ने उसको बंदूक दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने डर से इस बारे में किसी को कुछ भी नहीं बताया। वहीं पीड़िता की मां ने बताया कि यह मामला तब सामने आया जब उसकी बेटी पेट से थी।

कहा कि समय बीतने के बाद जब उसको प्रसव पीड़ा होने लगा, तब उसने अपनी बेटी को कोडरमा सदर अस्पताल (Koderma Sadar Hospital) में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसका प्रसव कराया और पीड़िता ने एक बेटी को जन्म दिया।

कोडरमा में नाबालिग के साथ बंदूक की नोक पर दुष्कर्म, एक मासूम को दिया जन्म - Minor raped at gunpoint in Koderma, gave birth to an innocent

पीड़िता की मां ने की इंसाफ की मांग

आरोपी ने दुष्कर्म के बाद पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी थी। जिसके कारण वो काफी डरी-सहमी हुई थी। डर से उसने किसी को कुछ भी नहीं बताया और चुपचाप सब कुछ सहती रही।

पीड़िता को इंसाफ चाहिए था लेकिन मुझे समझ नहीं आ रहा था कि वह यह सभी बातें किससे कहें। पीड़िता की मां ने आरोपी को सजा दिलवाने की बात कही।

बता दें पीड़िता की मां मजदूरी कर अपनी बेटी को पाल रही है। ऐसे में बच्चा हो जाने के बाद एक बच्चे की जिम्मेदारी और बढ़ गयी है। पीड़िता मानसिक रूप से कमजोर है और अपनी मां के साथ रहकर पास के एक सरकारी स्कूल (Government School) में पढ़ती है।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...