उद्यमी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मीरा राजपूत कपूर ने अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए परिवार के साथ बिताए यादगार पलों की झलक दिखाई है। उन्होंने पति शाहिद कपूर, सास सुप्रिया पाठक, ससुर पंकज कपूर, ननद सनाह कपूर और कपूर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कई खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में पूरे परिवार की शानदार बॉन्डिंग और खुशहाल माहौल साफ नजर आ रहा है, जिसे फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं।

कैप्शन में दिखा प्यार और अपनापन
मीरा ने सुप्रिया पाठक के साथ मुस्कुराती हुई तस्वीर शेयर करते हुए मजेदार अंदाज में कैप्शन लिखा, “बी कपूर”। वहीं, एक अन्य तस्वीर में शाहिद कपूर अपने पिता पंकज कपूर और बेटे जैन के साथ नजर आए। इस फोटो के साथ मीरा ने लिखा, “Can Only Be Kapoor”। उन्होंने सनाह कपूर और बेटी मिशा की तस्वीर भी साझा की, जिसमें परिवार के बीच प्यार और अपनापन साफ झलकता है। इन तस्वीरों पर फैंस लगातार प्यार भरे कमेंट कर रहे हैं।
10 साल की शादी, मजबूत रिश्ता और व्यस्त प्रोफेशनल लाइफ
गौरतलब है कि मीरा राजपूत और शाहिद कपूर ने 7 जुलाई 2015 को गुरुग्राम में निजी समारोह में शादी की थी। करीब 10 साल के उम्र के अंतर के बावजूद दोनों बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में गिने जाते हैं। उनके दो बच्चे हैं—बेटी मीशा (2016) और बेटा जैन (2018)। मीरा इन दिनों अपने वेलनेस क्लिनिक और स्किनकेयर ब्रांड पर ध्यान दे रही हैं। वहीं, शाहिद कपूर हाल ही में रिलीज हुई फिल्मों के बाद अपने आगामी प्रोजेक्ट्स की तैयारियों में व्यस्त हैं।


