जमशेदपुर में शरारती तत्वों ने की सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : जमशेदपुर (Jamshedpur) स्थित टेल्को में खड़ंगाझाड़ स्थित धार्मिक स्थल के पास रविवार को 24 घंटे में दो बार असामाजिक तत्वों ने अपने नापाक इरादों से सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश की।

इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसकी सूचना मिलते ही हनुमान मंदिर अखाड़ा (Hanuman Mandir Arena) समिति एवं हिंदूवादी संगठन के लोगों ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया। समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने थाने में इसकी लिखित शिकायत दी है।

शरारती तत्वों की जल्द गिरफ्तारी की मांग ने जोर पकड़ा

हनुमान मंदिर अखाड़ा समिति के अध्यक्ष ने बताया कि धार्मिक स्थल (religious place) के समीप 24 घंटे के अंदर दूसरी बार प्रतिबंधित मांस फेंका गया। अखाड़ा इसका जोरदार विरोध करता है।

उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी कि माहौल को खराब करने वालों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो समिति उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

चौबीस घंटे में दो बार हुई इस प्रकार की घटना की भाजपा ने भी कड़ी निंदा करते हुए इसे सांप्रदायिक सद्भाव व सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास बताया।

भाजपा जमशेदपुर महानगर के महामंत्री राकेश सिंह ने मंदिर के समीप मांस का टुकड़ा फेंकने की निंदा की।

इधर, विधायक सरयू राय (MLA Saryu Rai) के निर्देश पर प्रतिनिधिमंडल ने टेल्को थाने में सहायक सिटी एसपी से मिलकर ज्ञापन सौंपा।

इस बीच इस मामले में पुलिस को पता चला है कि कुछ लोगों द्वारा साजिश के तहत यहां मांस फेंका गया है।

पुलिस उनका पता लगाने में जोर-शोर से जुटी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आरोपी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Share This Article