कोलकाता : पश्चिम बंगाल सरकार ने अभिनेता से नेता बने मिथुन चक्रवर्ती को बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें सरकार का सलाहकार नियुक्त किया गया है। खास बात यह है कि इस जिम्मेदारी के साथ उन्हें सूचना और सांस्कृतिक मामलों के विभाग में कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलेगा। इस पद के साथ राज्य प्रशासन के सांस्कृतिक मामलों में इस चक्रवर्ती की अहम भूमिका तय हो गई है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, चक्रवर्ती को सूचना और सांस्कृतिक मामलों के विभाग में कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलेगा, जो मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के अधीन है। यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब बीजेपी सरकार बंगाल के सांस्कृतिक और फिल्म क्षेत्रों पर ध्यान दे रहे हैं।


