उत्तराखंड आपदा में फंसे श्रमिकों के आश्रितों को विधायक ममता देवी ने उपलब्ध कराया राशन

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: उत्तराखंड चमोली में ग्लेशियर टूटने के कारण आई आपदा में फंसे रामगढ़ के श्रमिकों का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।

उनकी कोई खबर नहीं मिली तो रामगढ़ में उनके परिजनों की घबराहट भी बढ़ती जा रही है। ऐसी स्थिति में विधायक ममता देवी ने उन सभी श्रमिकों के परिजनों को ढांढस बंधाया है।

बुधवार को विधायक ममता देवी ने आश्रितों को राशन उपलब्ध कराया है।

गोला प्रखंड के बीडीओ अजय कुमार रजक ने बताया कि उत्तराखंड के चमौली में हुए प्राकृतिक आपदा में फंसे रामगढ़ के श्रमिकों के आश्रितों को प्रशासन के द्वारा हर संभव मदद दी जा रही है।

विधायक के माध्यम से उन्हें चावल, आटा, आलू, प्याज, सरसों तेल, दाल, मिल्क पाउडर सहित अन्य सामग्रियां उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही पूर्व में भी उन्हें 20-20 किलो चावल भी उपलब्ध कराया गया है।

गौरतलब है कि उत्तराखंड के तपोवन स्थित एनटीपीसी के पावर प्लांट में गोला प्रखंड स्थित चोकाद के मिथिलेश महतो, बिरसाय महतो, कुलदीप महतो तथा सरला खुर्द के मदन महतो कार्यरत थे।

विधायक ने कहा कि हमारी सरकार झारखंड के सभी लापता लोगों की तलाश करने के लिए उत्तराखंड सरकार से लगातार समन्वय बनाकर कार्य कर रही है।

साथ ही झारखंड से अधिकारियों को भी भेजा गया है, ताकि सभी लापता लोगों की खोजबीन पूरी की जा सके।

Share This Article