…जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी ने की बातचीत

संसद में मोदी और राहुल गांधी की बातचीत ने खींचा ध्यान

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : संसद भवन परिसर में शनिवार को समाज सुधारक ज्योतिराव फुले की स्मृति में आयोजित समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ शुरू की गई संक्षिप्त बातचीत ने सबका ध्यान आकृष्ट किया। यह बातचीत इसलिए खास है क्योंकि सार्वजनिक कार्यक्रमों में दोनों नेताओं को शिष्टाचार का आदान-प्रदान करने के अलावा शायद ही कभी एक-दूसरे से बात करते देखा जाता है।

प्रधानमंत्री जब फुले की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे तो लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गांधी सहित कई गणमान्य व्यक्ति एक पंक्ति में खड़े थे।

सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन करने के बाद, मोदी वहीं खड़े राहुल के पास रुके और उनसे बातचीत करने लगे। राहुल को भी जवाब देते और सिर हिलाते हुए देखा गया। राहुल के साथ ही इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, वीरेंद्र कुमार और अर्जुन राम मेघवाल, राज्यसभा के निवर्तमान उपसभापति और नव मनोनीत राज्यसभा सदस्य हरिवंश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Share This Article