भाकपा ने राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का किया समर्थन

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य कार्यकारिणी के सदस्य सूर्यपत सिंह और जिला सचिव रुचिर कुमार तिवारी ने गुरुवार को आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का समर्थन किया है।

सूर्यपत सिंह ने कहा कि देश की समृद्धि एवं आम जनता तथा बैंककर्मियों की हित को देखते हुए बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया था और आज कार्पोरेट को फायदा पहुंचाने के लिए सरकारी बैंकों को उनके हवाले कर रहा है।

जिला सचिव रुचिर कुमार तिवारी ने कहा कि बैंक कर्मचारियों की हड़ताल का देश के सभी मजदूर संगठन कर्मचारी यूनियन के साथ आम जनता किसान संगठन सही बैंक कर्मचारियों के साथ है।

उन्होंने कहा कि भाकपा सहित देश की तमाम विपक्षी पार्टियां सभी ट्रेड यूनियन के साथ जिला का मजदूर किसान बैंक कर्मचारियों के साथ है।

Share This Article