पलामू पुलिस ने शराब की भट्ठियों को किया ध्वस्त, महुआ बरामद

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: पुलिस ने पीपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सरैया पंचायत के पिठौरा गांव के समीप रविवार की सुबह पहाड़ी और जंगली इलाके में चल रहे गैरकानूनी देशी महुआ शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया।

पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि थाना क्षेत्र के कुछ सुदूरवर्ती इलाकों में धड़ल्ले से देशी शराब बनाई और बेची जा रही है।

इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने एसआई अभय आनंद के नेतृत्व में छापेमारी की। दल ने इलाके में चल रही शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया।

टीम ने छह क्विंटल जावा महुआ, ड्राम व महुआ से निर्मित 45 लीटर शराब जब्त किया। इस दौरान शराब बनाने के उपकरण को भी नष्ट किए गए।

। जंगल और पहाड़ी इलाके का लाभ लेकर कारोबार में शामिल लोग फरार हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस शराब निर्माण करने वाले लोगों के संबंध में जांच कर रही है।

Share This Article