मेदिनीनगर में बालू लदे ट्रैक्टर के धक्के से युवक की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: हुडमुड गांव के परहिया टोला में गुरुवार को बालू लदे ट्रैक्टर ने परहिया टोला के निर्मल परहिया (34) को धक्का मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

धक्का मारने के बाद ट्रैक्टर भाग निकला। सतबरवा पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच मेदिनीनगर भेज दिया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि निर्मल परहिया अपने गाय चराने गया था। गाय को पहाड़ पर चढ़ा कर मृतक निर्मल परहिया वापस लौट रहा था।

इसी दौरान बालू लदे ट्रैक्टर ने पीछे से धक्का मार दिया । धक्का मारने के बाद गाड़ी को लोग पकड़ने का प्रयास किया पर ,गाड़ी भाग निकला।

एएसआई राकेश कुमार पांडे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और इसकी छानबीन की जा रही है।

Share This Article