Latest Newsझारखंडखूंटी में महज चार हजार रुपये के लिए की थी मोहित की...

खूंटी में महज चार हजार रुपये के लिए की थी मोहित की हत्या, दो गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img

खूंटी: खूंटी थाना क्षेत्र के बेलाहाथी गांव निवासी मोहित सिंह की हत्या (Murder) की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा ली है।

मोहित की हत्या दो अपराधियों ने उससे रुपये लूटने की नीयत से की थी। पुलिस ने दोनों अपराधियों को तेलायडीह पोसेया गांव के समीप से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने मृतक मोहित सिंह का मोबाइल (Mobile) भी बरामद कर लिया है।

गिरफ्तार अपराधियों में रांची के अनगड़ा थाना अंतर्गत आम झरिया गांव के भूलन मुंडा और गिरिडीह जिले के डुमरी थानांतर्गत कुष्टोनवाडीह गांव के अशोक मंडल शामिल हैं। गिरफ्तार दोनों अपराधियों ने पुलिस के समक्ष अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

गला दबाकर मोहित की हत्या कर दी

यह जानकारी एसडीपीओ अमित कुमार ने शनिवार शाम खूंटी थाना परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

एसडीपीओ (SDPO) ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी भूलन मुंडा अपने मित्र अशोक मंडल के साथ तेलायडीह पोसेया गांव में रहने वाले अपने एक रिश्तेदार के यहां आया हुआ था। रिश्तेदार के यहां से दोनों अपराधी गत 29 मई को भंडरा साप्ताहिक हाट घूमने गये थे।

बाजार में देसी शराब पीने के दौरान दोनों अपराधियों की मुलाकात वहीं शराब पी रहे मोहित सिंह से हुई। इस दौरान मोहित सिंह बार-बार पॉकेट से नोट निकालकर दिखा रहा था।

मोहित (Mohit) के पास बड़ी मात्रा में नोट देखकर दोनों ने लूट की मंशा से उससे दोस्ती कर ली।

दोनों अपराधियों ने बेलाहाथी पुल के समीप मोहित की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके पास मौजूद नगद चार हजार 70 रुपये और मोबाइल को लूटकर फरार हो गये।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव के आरोपों पर जदयू ने किया पलटवार

पटना : जदयू ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के इस आरोप पर पलटवार किया...

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने अपने आवास पर इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को कराया भोजन

नई दिल्ली : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने शनिवार को नई दिल्ली...

सभी मतदान केन्द्रों, स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल पर हो केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती : बाबूलाल मरांडी

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को अपने बयानों...

पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, कहा- बदले की भावना से काम करती है सरकार

पटना : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने जेल से बाहर आते ही एक बार...

खबरें और भी हैं...